बुधवार, 20 अप्रैल 2016

love story प्रेम कथा 1

गुजरात का हमीर जाडेजा अपनी ससुराल अमरकोट (सिंध) आया हुआ था | उसका विवाह अमरकोट के राणा वीसलदे सोढा की पुत्री से हुआ था | राणा वीसलदे का पुत्र महिंद्रा व हमीर हमउम्र थे इसलिए दोनों में खूब जमती थी साथ खेलते,खाते,पीते,शिकार करते और मौज करते | एक दिन दोनों शिकार करते समय एक हिरण का पीछा करते करते दूर लोद्र्वा राज्य की काक नदी के पास आ पहुंचे उनका शिकार हिरण अपनी जान बचाने काक नदी में कूद गया, दोनों ने यह सोच कि बेचारे हिरण ने जल में जल शरण ली है अब उसे क्या मारना | शिकार छोड़ जैसे दोनों ने इधर उधर नजर दौड़ाई तो नदी के उस पार उन्हें एक सुन्दर बगीचा व उसमे बनी एक दुमंजिली झरोखेदार मेड़ी दिखाई दी | इस सुनसान स्थान मे इतना सुहावना स्थान देख दोनों की तबियत प्रसन्न हो गयी | अपने घोड़े नदी मे उतार दोनों ने नदी पार कर बागीचे मे प्रवेश किया इस वीरानी जगह पर इतना सुन्दर बाग़ देख दोनों आश्चर्यचकित थे कि अपने पडौस मे ऐसा नखलिस्तान ! क्योंकि अभी तक तो दोनों ने ऐसे नखलिस्तानों के बारे मे सौदागरों से ही चर्चाएँ सुनी थी |
उनकी आवाजें सुन मेड़ी मे बैठी मूमल ने झरोखे से निचे झांक कर देखा तो उसे गर्दन पर लटके लम्बे काले बाल,भौंहों तक तनी हुई मूंछे,चौड़ी छाती और मांसल भुजाओं वाले दो खुबसूरत नौजवान अपना पसीना सुखाते दिखाई दिए | मूमल ने तुरंत अपनी दासी को बुलाकर कर कहा- नीचे जा, नौकरों से कह इन सरदारों के घोड़े पकड़े व इनके रहने खाने का इंतजाम करे, दोनों किसी अच्छे राजपूत घर के लगते है शायद रास्ता भूल गए है इनकी अच्छी खातिर करा |
मूमल के आदेश से नौकरों ने दोनों के आराम के लिए व्यवस्था की,उन्हें भोजन कराया | तभी मूमल की एक सहेली ने आकर दोनों का परिचय पूछा | हमीर ने अपना व महिंद्रा का परिचय दिया और पूछा कि तुम किसकी सहेली हो ? ये सुन्दर बाग़ व झरोखेदार मेड़ी किसकी की है ? और हम किस सुलक्षीणी के मेहमान है ?
मूमल की सहेली कहने लगी- "क्या आपने मूमल का नाम नहीं सुना ? उसकी चर्चा नहीं सुनी ? मूमल जो जगप्यारी मूमल के नाम से पुरे माढ़ (जैसलमेर) देश मे प्रख्यात है | जिसके रूप से यह सारा प्रदेश महक रहा है जिसके गुणों का बखान यह काक नदी कल-कल कर गा रही है | यह झरोखेदार मेड़ी और सुन्दर बाग़ उसी मूमल का है जो अपनी सहेलियों के साथ यहाँ अकेली ही रहती है |" कह कर सहेली चली गयी |
तभी भोजन का जूंठा थाल उठाने आया नाई बताने लगा -" सरदारों आप मूमल के बारे मे क्या पूछते हो | उसके रूप और गुणों का तो कोई पार ही नहीं | वह शीशे मे अपना रूप देखती है तो शीशा टूट जाता है | श्रंगार कर बाग़ मे आती है चाँद शरमाकर बादलों मे छिप जाता है | उसकी मेड़ी की दीवारों पर कपूर और कस्तूरी का लेप किया हुआ है,रोज ओख्लियों मे कस्तूरी कुटी जाती है,मन-मन दूध से वह रोज स्नान करती है,शरीर पर चन्दन का लेप कराती है | मूमल तो इस दुनिया से अलग है भगवान् ने वैसी दूसरी नहीं बनाई |"
कहते कहते नाई बताने लगा-" अखन कुँवारी मूमल,पुरुषों से दूर अपने ही राग रंग मे डूबी रहती है | एक से एक खुबसूरत,बहादुर,गुणी,धनवान,जवान,राजा,राजकुमार मूमल से शादी करने आये पर मूमल ने तो उनकी और देखा तक नहीं उसे कोई भी पसंद नहीं आया | मूमल ने प्रण ले रखा है कि वह विवाह उसी से करेगी जो उसका दिल जीत लेगा,नहीं तो पूरी उम्र कुंवारी ही रहेगी |"
कुछ ही देर मे मूमल की सहेली ने आकर कहा कि आप दोनों मे से एक को मूमल ने बुलाया है |
हमीर ने अपने साले महेन्द्रा को जाने के लिए कहा पर महिन्द्रा ने हमीर से कहा- पहले आप |
हमीर को मेड़ी के पास छोड़ सहेली ने कहा -" आप भीतर पधारें ! मूमल आपका इंताजर कर रही है |
हमीर जैसे ही आगे चौक मे पहुंचा तो देखा आगे उसका रास्ता रोके एक शेर बैठा है और दूसरी और देखा तो उसे एक अजगर रास्ते पर बैठा दिखाई दिया | हमीर ने सोचा मूमल कोई डायन है और नखलिस्तान रचकर पुरुषों को अपने जाल मे फंसा मार देती होगी | वह तुरंत उल्टे पाँव वापस हो चौक से निकल आया |
हमीर व महिंद्रा आपसे बात करते तब तक मूमल की सहेली आ गयी और महिंद्रा से कहने लगी आप आईये मूमल आपका इंतजार कर रही है |
महिंद्रा ने अपना अंगरखा पहन हाथ मे भाला ले सहेली के पीछे पीछे चलना शुरू किया | सहेली ने उसे भी हमीर की तरह चौक मे छोड़ दिया,महिंद्रा को भी चौक मे रास्ता रोके शेर बैठा नजर आया उसने तुरंत अपना भाला लिया और शेर पर पूरे वेग से प्रहार कर दिया | शेर जमीन पर लुढ़क गया और उसकी चमड़ी मे भरा भूसा बाहर निकल आया | महिंद्रा यह देख मन ही मन मुस्कराया कि मूमल उसकी परीक्षा ले रही है | तभी उसे आगे अजगर बैठा दिखाई दिया महिंद्रा ने भूसे से भरे उस अजगर के भी अपनी तलवार के प्रहार से टुकड़े टुकड़े कर दिए | अगले चौक मे महिंद्रा को पानी भरा नजर आया,महिंद्रा ने पानी की गहराई नापने हेतु जैसे पानी मे भाला डाला तो ठक की आवाज आई महिंद्रा समझ गया कि जिसे वह पानी समझ रहा है वह कांच का फर्श है |
कांच का फर्श पार कर सीढियाँ चढ़कर महिंद्रा मूमल की मेड़ी मे प्रविष्ट हुआ आगे मूमल खड़ी थी,जिसे देखते ही महिंद्रा ठिठक गया | मूमल ऐसे लग रही थी जैसे काले बादल मे बिजली चमकी हो, एड़ी तक लम्बे काले बाल मानों काली नागिन सिर से जमीन पर लोट रही हों| चम्पे की डाल जैसी कलाइयाँ,बड़ी बड़ी सुन्दर आँखे, ऐसे लग रही थी जैसे मद भरे प्याले हो,तपे हुए कुंदन जैसा बदन का रंग,वक्ष जैसे किसी सांचे मे ढाले गए हों,पेट जैसे पीपल का पत्ता,अंग-अंग जैसे उफन रहा हो |
मूमल का यह रूप देखकर महिंद्रा के मुंह से अनायास ही निकल पड़ा-" न किसी मंदिर मे ऐसी मूर्ति होगी और न किसी राजा के रणवास मे ऐसा रूप होगा |" महिंद्रा तो मूमल को ठगा सा देखता ही रहा | उसकी नजरें मूमल के चेहरे को एकटक देखते जा रही थी दूसरी और मूमल मन में कह रही थी - क्या तेज है इस नौजवान के चेहरे पर और नयन तो नयन क्या खंजर है | दोनों की नजरें आपस में ऐसे गड़ी कि हटने का नाम ही नहीं ले रही थी |
आखिर मूमल ने नजरे नीचे कर महिंद्रा का स्वागत किया दोनों ने खूब बाते की ,बातों ही बातों में दोनों एक दुसरे को कब दिल दे बैठे पता ही न चला और न ही पता चला कि कब रात ख़त्म हो गयी और कब सुबह का सूरज निकल आया |
उधर हमीर को महेन्द्रा के साथ कोई अनहोनी ना हो जाये सोच कर नींद ही नहीं आई | सुबह होते ही उसने नाई के साथ संदेशा भेज महिंद्रा को बुलवाया और चलने को कहा | महिंद्रा का मूमल को छोड़कर वापस चलने का मन तो नहीं था पर मूमल से यह कह- "मैं फिर आवुंगा मूमल, बार बार आकर तुमसे मिलूँगा |"
दोनों वहां से चल दिए हमीर गुजरात अपने वतन रवाना हुआ और महिंद्रा अपने राज्य अमरकोट |

मंगलवार, 19 अप्रैल 2016

राजस्थान इतिहास कालक्रम RAJSTHAN KALKRAM

राजस्थान इतिहास कालक्रम 


5000 ई.पू.===कालीबंगा सभ्यता
3500 ई.पू.===आहड़ सभ्यता
1000-600 ई.पू===.आर्य सभ्यता
300-600 ई.पू.===जनपद युग
350-600 ई.पू.---गुप्त वंश का हस्तक्षेप
551 ई.----वासुदेव चौहान द्वारा सांभर (सपादलक्ष) में चौहान राज्य की स्थापना
728 ई.---बप्पा रावल द्वारा चित्तौड़ में मेवाड़ राज्य की स्थापना
967 ई.==कछवाहा वंशी धोलाराय द्वारा आमेर राज्य की स्थापना
1018 ई.===महमूद गजनवी द्वारा प्रतिहार राज्य पर चढाई एवं विजय
1031 ई.===दिलवाड़ में आदिनाथ मंदिर का निर्माण विमलशाह ने करवाया
1113 ई.===अजयराज द्वारा अजमर (अजयमेरु) की स्थापना
1137 ई.===कछवाह वंश के दुलहराय ने ढूंढार राज्य की स्थापना
1156 ई.===राव जैसलसिंह द्वारा जैसलमेर की स्थापना
1191 ई.===तराईन का द्वितीय युद्ध - पृथ्वीराज व मुहम्मद गौरी के मध्य, पृथ्वीराज विजयी
1192 ई.===तराईन का तृतीय युद्ध - पृथ्वीराज व मुहम्मद गौरी के मध्य, मुहम्मद गौरी की विजय
1195 ई.===मुहम्मद गौरी द्वारा बयाना पर आक्रमण
1213 ई.====जैत्रसिंह मेवाड़ में गद्दीनसीन
1230 ई.===दिलवाड़ में तेजपाल व वास्तुपाल द्वारा नेमिनाथ मंदिर का निर्माण
1234 ई.===रावत जैत्रसिंह द्वारा इल्तुतमिश पर विजय
1237 ई.===रावत जैत्रसिंह द्वारा सुल्तान बलबन पर विजय
1242 ई.===राजा हाड़ा देशराज द्वारा बूंदी राज्य की स्थापना
1291 ई.===हम्मीर द्वारा जलालुद्दीन का आक्रमण विफल करना
1301 ई.===हमीर द्वारा अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण को विफल करना, षड्यंत्र द्वारा पराजित, रणथम्भौर के किले पर 11 जुलाई को तुर्की अधिकार स्थापित
1302 ई.===रत्नसिंह गुहिलों के सिंहासन पर बैठा
1303 ई.===राणा रतनसिंह अलाउद्दीन खिलजी के हाथों परास्त, चित्तौड़ पर खिलजी का अधिकार, चित्तौड़ का नाम परिवर्तीत कर खिज्राबाद
1308 ई.===कान्हड़देव चौहान खिलजी से परास्त, जालौर पर खिलजी का अधिपत्य
1326  ई.===राणा हमीर द्वारा चित्तौड़ पर पुनः शासन स्थापित

RAJASTHAN G.K.

जानें राजस्थान के खनिज के बारे में 

1. फ्लोराइट खनिज के उत्पादन में राजस्थान का देश में
कौनसा स्थान है।
Ans:- प्रथम
2. राजस्थान में जावर की खान किस जिले में
है ? (RAS-94, 95, 99, RPSC 3rd Gr.- 04 )
Ans:- उदयपुर
3. अलौह खनिज की दृष्टि से राजस्थान
का देश में कौनसा स्थान है।
Ans:- प्रथम
4. लौह खनिज की दृष्टि से राजस्थान का देश
में कौनसा स्थान है।
Ans:- चौथा
5. अभ्रक व तांबा उत्पादन में राजस्थान का कौनसा स्थान
है।
Ans:- दूसरा
6. राजस्थान में ताम्बे के विशाल भंडार है ? (RAS-
93,99, Police-07)
Ans:- खेतड़ी में (झुन्झुनू जिला)
7. राजस्थान में गुलाबी रंग का ग्रेनाइट
कहां पर पाया जाता है।
Ans:- जालौर
8. राजस्थान में फैल्सपार कहां पाया जाता है।
Ans:- अजमेर(ब्यावर) व भीलवाड़ा
9. सुपर जिंक समेल्टर संयत्र (ब्रिटेन के सहयोग से)
कहां पर स्थापित किया गया है।
Ans:- चंदेरिया(चित्तौड़गढ़)
10. राजस्थान में सोना कहां पर पाया जाता है। (RAS
98)
Ans:- बांसवाड़ा व डूंगरपुर
11. हीरा राजस्थान में
कहां पाया जाता है।
Ans:- केसरपुरा (चित्तौड़गढ़)
12. राजस्थान में जेम स्टोन औद्योगिक पार्क किस जिले में
स्थित है।
Ans:- जयपुर
13. जिप्सम राजस्थान में सर्वाधिक कहां पर
पाया जाता है। (E.O.-2008)
Ans:- नागौर ( गोट-मांगलोद) में
14. राजस्थान में चांदी की खान
कहां पर स्थित है।
Ans:- जावर (उदयपुर), रामपुरा-
आंगुचा (भीलवाड़ा)
15. मैंगनीज राजस्थान के किस जिलों में
पाया जाता है। (E.O.-2008)
Ans:- बांसवाड़ा व उदयपुर
16. वरमीक्यूलाइट राजस्थान में कहां पर
पाया जाता है।
Ans:- अजमेर
17. अभ्रक राजस्थान में सर्वाधिक कहां पर
पाया जाता है। (RPSC Tea. 2007)
Ans:- भीलवाड़ा व उदयपुर
18. राजस्थान में वोलस्टोनाइट कहां पाया जाता है।
Ans:- सिरोही व डूंगरपुर
19. यूरेनियम राजस्थान में कहां पर पाया जाता है।
Ans:- उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व सीकर
20. राजस्थान में मैग्नेसाइट कहां पर उत्पादित
किया जाता है।
Ans:- अजमेर
21. सीसा-जस्ता उत्पादन में राजस्थान का देश
में कौनसा स्थान है। (RAS -03)
Ans:- प्रथम
22. मुल्तानी मिट्टी राजस्थान में
कहां पाई जाती है।
Ans:- बीकानेर व बाड़मेर
23. पाइराइट्स राजस्थान में सर्वाधिक
कहां पाया जाता है।
Ans:- सलादीपुर (सीकर)
24. घीया पत्थर राजस्थान में
कहां पाया जाता है।
Ans:- भीलवाड़ा व उदयपुर
25. वह खनिज
जो मिट्टी की क्षारियता दूर करने
के काम आता है, कौनसा है ? (RPSC 3rd Gr.-
09)
Ans:- जिप्सम
26. राजस्थान में कैल्साइट कहां पाया जाता है।
Ans:- सीकर व उदयपुर
27. राजस्थान में बेराइट्स के विशाल भंडार कहां पाये गए
हैं ?
Ans:- जगतपुर (उदयपुर)
28. खनन क्षेत्रों से प्राप्त आय की दृष्टि से
राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है ?
Ans:- पांचवा स्थान
29. हरी अग्नि के नाम से जाना जाता है।
Ans:- पन्ना
30. रॉक फास्फेट के राजस्थान के किन जिलों में
पाया जाता है ? (RAS-89, 99, RPSC 3rd Gr.-
04 )
Ans:- झामर कोटड़ा (उदयपुर) व बिरमानियां (जैसलमेर) और
बांसवाडा

सरकारी जॉब की तैयारी के महत्वपूर्ण सवाल JOB SARKARI

सरकारी जॉब की तैयारी के  महत्वपूर्ण सवाल 

1. हरे कबूतर राजस्थान के किस अभयारण्य में पाए जाते
है ? (RPSC 3rd Gr. Teac. 04)
Ans:- सरिस्का अभयारण्य (अलवर)
2. राजस्थान का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान
कौनसा है?
Ans:- रणथम्भोर
3. किस अभयारण्य को रणथम्भोर के बाघों का 'जच्चा घर'
कहा जाता है ?
Ans:- रामगढ विषधारी अभयारण्य
4. उड़न गिलहरी और चौसिंघा (four
Horned Antelope) हिरण के कारण प्रसिद्ध
वन्यजीव अभयारण्य कौनसा है?
Ans:- सीतामाता अभयारण्य प्रतापगढ़
5. किस राष्ट्रीय उद्यान
को यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर
स्थल के नाम से जाना जाता है ? (RAS-92, 93)
Ans:- केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान
6. राजस्थान के किस वन्यजीव अभयारण्य में
"सींग वाला भारतीय उल्लू"
पाया जाता है?
Ans:- सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
7. राजस्थान के किस राष्ट्रीय उद्यान में
बहुतायत में जीवाश्म पाए गए हैं जिनमें से
डायनासौर के अस्तित्व को व्यक्त करते
भी चिह्न हैं?
Ans:- राष्ट्रीय मरू उद्यान में
8. किस अभयारण्य को साँपो की शरण
स्थली कहा जाता है ?
Ans:- शेरगढ़ अभयारण्य को
9. कोटा से लगभग 50 किमी दूर
कौनसा अभ्यारण्य है जो घड़ियालों और पतले मुंह वाले
मगरमच्छों के लिए अत्यंत लोकप्रिय है?
Ans:- राष्ट्रीय चम्बल वन्य
जीव अभ्यारण्य (दर्रा वन्य जीव
अभयारण्य)
10. राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौनसा है ?
Ans:- जयपुर चिड़ियाघर सवाई राम सिंह द्वारा 1876 में
निर्मित
11. राजस्थान के कौनसे दो अभयारण्य बाघ परियोजना में
शामिल है ? (B.Ed.07)
Ans:- रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान और
सरिस्का वन्य जीव अभयारण
12. कृष्ण मृग कहाँ पाए जाते है ? ( Raj Pol.
2007)
Ans:- ताल छापर अभयारण्य, चुरु
13. राजस्थान में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान
है ? (Raj Police)
Ans:- तीन (रणथंभौर, केवलादेव और
मुकंदरा हिल्स नेशनल पार्क)
14. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे
छोटी बाघ परियोजना कौनसी है ?
Ans:- रणथम्भौर बाघ परियोजना
15. रेत का तीतर के नाम से
कौनसा पक्षी प्रसिद्ध है, व यह किस
अभयारण्य में पाया जाता है ? (Raj Pol. 92)
Ans:- बटबड पक्षी , गजनेर अभयारण्य
16. राजस्थान के किस जिले में सज्जनगढ़ अभयारण्य
स्थित है?
Ans:- उदयपुर
17. राजस्थान के किस वन्य जीव अभ्यारण्य
में जोगी महल स्थित है?
Ans:- रणथम्भोर
18. सागवान वनों का एकमात्र अभयारण्य कौनसा है ?
Ans:- सीतामाता अभयारण्य
19. किस जिले में 'नेशनल वुड फोसिल्स पार्क' स्थित
है ? (RAS-96, 2000)
Ans:- जैसलमेर
20. राजस्थान का कौनसा अभयारण्य राज्य
पक्षी गोडावन के संरक्षण के लिए
जाना जाता है।
Ans:- राष्ट्रीय मरू उद्यान, जैसलमेर

G.K. TOP RAJASTHAN

जाने राजस्थान के बारे में 

1. राजस्थान में पुलिस यूनिवर्सिटी खोलने
की घोषणा किस जिले में की गई
है ?
Ans: - जोधपुर
2. विख्यात गजल गायक जगजीत सिंह
का पैतृक निवास स्थान है ?
Ans: - श्री गंगानगर
3. राजस्थान में दर्रा अभ्यारण्य कहाँ है ?
Ans: - कोटा
4. पाकिस्तान से आने वाली थार एक्सप्रेस
का राजस्थान में प्रथम स्टेशन कहाँ है?
Ans: - मुनाबाब
5. पांचना बांध कहाँ स्थित है ?
Ans: - करौली
6. राजस्थान की किस प्रसिद्ध
झील पर "नटनी का चबूतरा"
स्थित है ?
Ans: - पिछौला
7. डांग क्षेत्र विकास किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
Ans: - कोटा-बूंदी -सवाई माधोपुर -धौलपुर
8. राजस्थान की किन दो जिलों में कोई
भी नदी नहीं है
?
Ans: - बीकानेर व चुरू
9. गोरबंद आभूषण है?
Ans: - ऊंट के गले का
10. राजस्थान में दुलारी योजना का सम्बन्ध
किससे है ?
Ans: - किशोरी बालिकाओं
को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने से
11.
पटवों की हवेली कहाँ स्थित
है ?
Ans: - जैसलमेर
12. बाड़मेर प्रिंट किस नाम से जाना जाता है ?
Ans: - अजरक प्रिंट
13. सिरोही क्षेत्र
की पहाड़ियों को स्थानीय भाषा में
किस नाम से जाना जाता है ?
Ans: - भाकर
14. चित्तोडगढ की किस रानी ने
बादशाह हुमायूं से मदद
मांगी थी ?
Ans: - रानी कर्णवती
15. राजस्थान का खुजराहो किस मंदिर
को कहा जाता है ?
Ans: - किराडू मंदिर
16. बनास नदी पॉर कौनसा बांध है ?
Ans: - बीसलपुर बांध
17. किस विश्वविद्यालय का नाम पूर्व
राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नाम पर
रखने का निर्णय लिया गया है ?
Ans: - राष्ट्रीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय,
जोधपुर
18. वनस्थली विद्यापीठ
(डीम्ड विश्वविद्यालय) किस जिले में है ?
Ans: - टोंक
19. चुरू में "तालछापर'' क्यूँ प्रसिद्ध है?
Ans: - काले हिरणों के अभ्यारण्य के लिए
20. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड किसे कहते है ?
Ans: - गोडावण

MILA JULA GYAN GYAN

मिला जुला ज्ञान 

1. रैक्सिन(रेग्जिन) कृत्रिम चमड़ा किस वनस्पती पदार्थ से बनाया जाता है।

- सेल्यूलोज

2. भारी जल का अणुभार कितना होता है।

- अणुभार 20

3. ट्यबलाइट में होती है।

- पारे की वाष्प

4. देश का पहला भारी जल का संयत्र कहां पर स्थापित किया गया।

- नांगल (पंजाब)

5. राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्गो की सर्वाधिक लंबाई की दृष्टी से जिला है।

- जोधपुर

6. विश्व का सबसे हल्का लड़ाकू विमान है (भारतीय)।

- तेजस

7. राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल कौनसी थी।

- दी कृष्णा मिल ब्यावर

8. राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है।

- एनएच 3

9. विश्व की पहली रेल सेवा किस देश में शुरू हुई।

- इंग्लैंड(1826)

10. राजस्थान में प्रथम रेल कब व कहां चलाई गई।

- 1974 में आगरा फोर्ट से बांदीकुई

11. नैनो सैकंड का मान कितना होता है।

- 10-9

12. राजस्थान में सर्वाधिक राष्ट्रीय राजमार्ग किस जिले से निकलते हैं।

- अजमेर (पांच)

13. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कब शुरू की गई।

- २५ दिसंबर 2000

14. राजकीय बस सेवा प्रारंभ करने वाला राजस्थान का पहला जिला है।

- टोंक (1952)

15. भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष कहां पर है।

- उदयपुर

16. शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण कहां होता है।

 - अस्थि मज्जा

17. हिमोफिलिया, मांगोलिज्म, वर्णाधता किस प्रकार के रोग हैं।

- आनुवंशिक रोग

18. पक्षियों एवं उनके स्वभाव का अध्ययन करने वाले विज्ञान को कहते हैं।

- आरनिथोलॉजी

19. मानव जाति का अध्ययन करने को कहते हैं।

- एंथ्रोपोलॉजी

20. छिपकलियों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है।

- सौरालॉजी

RAJSTHAN TOP G.K.

राजस्थान टॉप जनरल नोलज 



1. राजस्थान का सबसे शुष्क स्थान कोनसा है?
Ans. – फलोदी
2. राजस्थान में डूंगरपुर और बांसवाडा को पृथक करने वाली नदी है?
Ans. – माही नदी
3. राजस्थान में बांध बरेठा बांध कहाँ स्थित है?
Ans. – भरतपुर
4. चूलिया प्राप्त किसनदी पर स्थित है?
Ans. – चम्बल
5. लूनी नदी का उदगम स्थल कहाँ है?
Ans. – आना सागर
6. राजस्थान में किस जिले में सबसे ज्यादा वन पाए जाते है?
Ans. – उदयपुर
7. रेगिस्तान वनरोपण और भू संरक्षण केंद्र कहाँ स्थित है?
Ans. – जोधपुर
8. खनन क्षेत्र में होने वाली आय की दृष्टि से राजस्थानका देश में कोनसा स्थान है ?
Ans. – आठवां
9. राजस्थान में मेगनीज हतु का सबसे बड़ा उत्पादक जिला कोनसा है ?
Ans. – बांसवाडा
10. देश की एकमात्र टंगस्टन की खान राज्य में कहाँ स्थित है ?
Ans. – डेगाना नागौर
11. राजस्थान का सबसे अधिक फेल्सपार किस जिले से प्राप्त किया जाता है ?
Ans. – अजमेर
12. मांडो की पाल (डूंगरपुर) किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. – फलोराइट
13. झामर कोटडा क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?
Ans. – उदयपुर
14. राजस्थान का सबसे बड़ा जिप्सम का जमाव कहाँ मिलता है?
Ans. – जामसर (बीकानेर)
15. राजस्थान में हीरे के भंडारों की खोज कहाँ हुई ?
Ans. – केसरपुरा [चित्तोडगढ]
16. राजस्थान में बेन्टोनाइट के भंडार कहाँ स्थित है ?
Ans. – झालावाड
17. सोनू (जैसलमेर) किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है ?
Ans. – चूना पत्थर
18. किस क्षेत्र में पीला इमारती पत्थर मिलते है ?
Ans. – जैसलमेर
19. सर्वाधिक विक्रय मूल्य अर्जित करने वाला राजस्थान का खनिज कोनसा है
Ans. – संगमरमर
20. राजस्थान में सीसे की सबसे बड़ी खान कहाँ स्थित है ?
Ans. – जावर
21. राजस्थान में काला पत्थर बहुतायत में कहाँ पाया जाता है ?
Ans. – सिरोही
22. देश का कितना प्रतिशत एस्बेस्टस राजस्थान की खानों से प्राप्त होता है?
Ans. – 98%
23. गार्नेट सर्वाधिक कहाँ पाया जाता है ?
Ans. – टोंक में
24. ओप्रेसन फ्लड की शुरुआत कब की गयी ?
Ans. – 1970 में
25. मरुस्थल विकास कार्यक्रम कब शुरू किया गया ?
Ans. – 1977-78
26. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना में कितनी योजनाओं का समावेश कर दिया गया है ?
Ans. – 6
27. मननरेगा की शुरुआत कब हुई ?
Ans. – 2006 में
28. डांग प्रादेशिक विकास बोर्ड का कार्यक्षेत्र कोनसा है ?
Ans. – कोटा और भरतपुर संभाग
29. किस योजना के द्वारा लघु और सीमांत कसानो को सिंचाई कार्य में सहायता दी जाती है ?
Ans. – जीवनधारा योजना
30. बनी - ठनी पेन्टिंग शैली का सम्बन्ध किस शहर से है ?
     - किशनगढ़
31. राजस्थान के राज्य पक्षी का नाम है ?
     - गोडवान
32. जीण माता मंदिर स्थित है ?
A. करोली
B. सीकर
C. बीकानेर
D. सवाई माधोपुर
Ans: B
33. "महारानी कॉलेज " कहाँ पर स्थित है ?
A. जयपुर
B. उदयपुर
C. जोधपुर
D. दिल्ली
Ans A
34. "बीकानेर के राठोरान री ख्यात" के लेखक हैं ?
A. नेनसी
B. सूर्यमाल मिश्र
C. दयालदास
D. श्यामलदास
Ans: c
35. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है ?
A. तमिल
B. बंगाली
C. मराठी
D. पंजाबी
Ans:B
36. मार्बल नगरी के नाम से मशहूर शहर का नाम है ?
A. उदयपुर
B. कोटा
C. किशनगढ़
D. राजनगर
Ans:c
37. श्री तेजाजी धाम "सुरसुरा" किस जिले में स्थित है ?
A. नागौर
B. अजमेर
C. जयपुर
D. सीकर
Ans: B
38. टायर ट्यूब उद्योग राजस्थान में कहाँ स्थित हैं ?
A. केलवा
B. करोली
C. कांकरोली
D. कोटपुतली
Ans: c
39. तारागढ़ किला कहाँ स्थित है ?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. जैसलमेर
D. बूंदी
Ans : A, D (Both)
40. भरतपुर का संबंध किस राजघराने से है ?
A. राजपूत
B. जाट
C. मीना
D. मुस्लिम
Ans: B
41. "जैसलमेर का गुंडाराज" के लेखक है ?
A. नेनसी
B. सूर्यमाल मिश्र
C. दयालदास
D. सागरमल गोपा
Ans: D
42. मीराबाई के पति का क्या नाम था ?
A. राणा सांगा
B. राणा रतनसिंह
C. भोजराज
D. उदयसिंह
Ans: C
43. बिष्नोई समाज के संस्थापक कोन थे ?
A. रामदेवजी
B. पाबूजी
C. जम्भोजी
D. हरबुजी
Ans: C
44. शेखावाटी क्षेत्र का प्रमुख नृत्य है ?
A. घूमर
B. दे ताली
C. गीदड़
D. ग़ैर
Ans: C
45. उदयपुर क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है ?
A. मारवाडी
B. मेवाडी
C. खड़ी
D. हाडोती
Ans: B
46. "बादशाह" का मैला कहाँ लगता है ?
A. अजमेर
B. ब्यावर
C. बूंदी
D. कोटा
Ans: B
47. चौरासी खम्भों वाली छतरी कहाँ स्थित है ?
A. जयपुर
B. उदयपुर
C. बूंदी
D. कोटा
Ans: C
48. टेलीफोन नम्बर 1098 किससे सम्बंधित है ?
A. राजस्थान पुलिस
B. BSNL ब्रॉडबैंड
C. चुनाव आयोग
D. चाइल्ड लाइन
Ans: D
49. राजस्थान सरकार की अपना खाता सुविधा का सम्बन्ध है ?
A. जमीन की ऑनलाइन नक़ल हेतु
B. फ्री बैंक अकाउंट हेतु
C. नकद सब्सिडी हेतु फ्री बैंक अकाउंट
D. आधार कार्ड हेतु
Ans: A
50. राजस्थान की कुल जनसँख्या है ?
A. 5.66 करोड़
B. 6.86 करोड़
C. 6.26 करोड़
D. 7.66 करोड़
Ans:
51. झीलों की नगरी किस शहर को कहा जाता है ?
A. अजमेर
B. उदयपुर
C. राजसमन्द
D. जयपुर
Ans: B
52. पांचना बांध किस जिले में स्थित है ?
A. करौली
B. जयपुर
C. भरतपुर
D. बांसवारा
Ans: A
53. सेवन घास किस जिले में मुख्यता पाई जाती है ?
A. जैसलमेर
B. बाड़मेर
C. भरतपुर
D. बांसवाडा
Ans: A
54. ऊंट के बीमार होने पर किस लोक देवता की पूजा की जाती है ?
A. गोगाजी
B. तेजाजी
C. पाबूजी
D. केसरिया कुंवर
Ans: C
55. अंता पॉवर प्लांट किस प्रकार का है ?
A. गैस
B. कोयला
C. वाटर
D. आणविक
Ans: A
56. गोगुन्दा किस जिले में स्थित है?
A. बांसवाडा
B. उदयपुर
C. डूंगरपुर
D. सिरोही
Ans: B
57. लाषोडीया आन्दोलन किसने शुरू किया था ?
A. मावजी
B. गोविन्द गिरी
C. सुरमल दास
D. मोतीलाल तेजावत
Ans: C
58. ईसबगोल का मुख्य उत्पादक जिला कोन सा है ?
A. जालोर
B. उदयपुर
C. गंगानगर
D. भरतपुर
Ans: A
59. आनासागर कहाँ स्थित है ?
A. जयपुर
B. अजमेर
C. उदयपुर
D. जोधपुर

GRAMSEWK TAYARI G.K. RAJASTHAN

राजस्थान G.K.

१.फाइबर टू होम सेवा में सबसे पहले कहा पर शुरू की गई है ।
उतर: अजमेर
२.देश का पहला डाटा स्टेट सेंटर कहा पर खोला गया है ।
उतर: जयपुर
३.फर्स्ट लेडी प्रेसिडेंटउपन्यास किसने लिखा ।
उतर: इन्द्रदान रत्नू
४.दिसम्बर २०१० में किस राज्य की विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने की मांग को केंद्र ने अस्वीकार कर दिया ।
उतर: राजस्थान
५.राजस्थान की पहली हाईटेक पंचायत बनी हाई ।
उतर: बुडानिया ग्राम पंचायत
६. यूजीसी की नेक टीम ने प्रदेश के किस कॉलेज को ए ग्रेड सर्टिफिकेट दिया हाई ।
उतर: श्री कल्याण कॉलेज,सीकर
७.विज आई किस संगठन द्वारा शुरू किया गया एक वेबपोर्टल है।
उतर : सीवीसी
८. निजी दूरसंचार कंपनी जो देश में ३ जी सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी है ।
उतर: टाटा डोकोमो
९. उतराखंड में किस पशु को राज्य का वन्य पशु घोषित किया है ।
उतर: कस्तूरी मृग
१०. विकिलीक्स का मुख्यालय कहा पर है ।
उतर : स्वीडन में
११. राजस्थान वित विभाग के वर्तमान में मुख्य सचिव कौन है ।
उतर: सीके मैथ्यू
१२. विधानसभा उपाध्यक्ष कौन है ।
उतर: रामनारायण मीणा
१३. डीआईएन का पूरा नाम क्या है ।
उतर: डोक्युमेंट आईडेटिफिकेशन नंबर
१४. मेवाड़ के राजचिह्न में अंकित हिया ।
उतर: राजपूत भील
१५. किस स्थान से राजस्थान में शंख लिपि के प्रमाण बहुतायत में मिले है ।
उतर : विराट नगर (जयपुर)
१६. किस सभ्यता में मछली पकड़ने के लिए कांटे का उपयोग किया जाता था ।
उतर : गणेश्वर सभ्यता
१७.बालाथल सभ्यता किस जिले में स्थित है ।
उतर : उदयपुर
१८. बडली स्तूप किस धर्म सेसम्बंधित है ।
उतर: जैन धर्म
१९. कौनसा मुग़ल इतिहासकार हल्दीघाटी के युद्ध में मौजूद था ।
उतर : बेन्दायुनी
२०. शासको के यशोगाथा साक्ष्य कहलाते है ।
उतर: प्रशस्ति पत्र
२१.मालवा के सुल्तान महमूद खिलजी और गुजरात के सुल्तान कुतुब्दीन से सम्बंधित संधि है ।
उतर:चांपानेर संधि
२२. दूसरा जवाहरलाल नेहरु जनता किसे कहती थी ।
उतर: प.जुगलकिशोर चतुर्वेदी
२३.धुरमेडी का सम्बन्ध किस लोकदेवता से है ।
उतर: गोगाजी
२४. गडगच्च देवालय कहा स्थित है ।
उतर : बारा
२५. झिलमिल दाहा कहा स्थित है ।
उतर : अलवर
२६.मवेशी के विक्रय के समय वसूली जाने वाली लंग को कहते है ।
उतर: सिंगोदी
२७.किस वृक्ष को आदिवासियों का हरा सोना कहा जाता है ।
उतर: बांस
२८.खंगारोतो की कुलदेवी है ।
उतर: ज्वालामाता
२९.चरणदास पंथ की प्रधान पीठ स्थित है ।
उतर: दिल्ली
३०.डांडिया नृत्य कहा का प्रसिद्ध है ।
उतर: मारवाड़
३१.फुसे खां का सम्बन्ध किस लोकगायन शैली से है --
उतर: लंगा
३२.जूनागढ़ प्रशसित के रचियता है ।
उतर: जइला
३३. वन्दे मातरम योजना का सम्बन्ध है ।
उतर: निशुल्क जाँच
३४.भुंगल है ।
उतर: वाध्य यंत्र
३५.निमाड़ी उप बोली राज्य के किस क्षेत्र में बोली जाती है ।
उतर: हाडौती
३६.वीर रसात्यक काव्य को कहते है ।
उतर : वेलि
३७.हय हय प्रदेश है ।
उतर: हाडौती
३८.लहरिया की धारियों का एक दुसरे को कटना कहलाता है
उतर : मोढडा
३९.आदित्य मिशन का सम्बन्ध है ।
उतर: सूर्य से
४०.योगेश्वर दत का सम्बन्ध किस खेल से है
उतर: कुश्त

राजस्थान के प्रमुख नगर एवं उनके संस्थापक RAJASTHAN KE NAGAR

राजस्थान के प्रमुख नगर एवं उनके संस्थापक 

नगर                                        संस्थापक(स्थापना वर्ष )
अजमेर                                     अजयपाल (अजयराज )(1113 ई.)
जोधपुर                                     राव जोधा (1459ई.)
बांसवाडा                                जगमालसिंह (1518 ई .)
कोटा माधोसिंह (1625 ई .)
भरतपुर राजा सूरजमल (1733 ई.)
टोंक अमीर खान पिण्डारी
झालावाड़ माधवसिंह
गंगानगर गंगासिंह
डूगरपुर महारावल डूंगरसिंह
जैसलमेर महाराव जैसलदेव (1155ई.)
बीकानेर राव बिका (1488ई.)
उदयपुर उदयसिंह (1459 ई.)
जयपुर सवाई जयसिंह (18नवम्बर 1727)
अलवर राव प्रताप सिंह (1755)
चितोड़गढ़ चित्रागद मोर्य
सीकर राजा सिवसिंह
धोलपुर रावलदेव

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

satyug सतयुग

satyug सतयुग 


  • (सत्य युग से पुनर्निर्देशित) सत युग / सत्य युग चार प्रसिद्ध युगों में सत युग पहला है। 
  • इसे कृत युग भी कहते हैं।
  •  इसका आरंभ अक्षय तृतीया से हुआ था।
  •  इसका परिमाण 17,28,000 वर्ष है।
  •  इस युग में भगवान के मत्स्य , कूर्म, वराह और नृसिंह ये चार अवतार हुए थे।
  •  उस समय पुण्य ही पुण्य था, पाप का नाम भी न था।
  •  कुरुक्षेत्र मुख्य तीर्थ था। लोग अति दीर्घ आयु वाले होते थे।
  •  ज्ञान-ध्यान और तप का प्राधान्य था। 
  • बलि, मांधाता, पुरूरवा, धुन्धमारिक और कार्तवीर्य ये सत्य युग के चक्रवर्ती राजा थे।
  •  महाभारत के अनुसार कलि युग के बाद कल्कि अवतार द्वारा पुन: सत्य युग की स्थापना होगी।