गुरुवार, 23 जून 2016

सामान्य मैथ्स टिप्स जोड़ के प्रश्नों को शीघ्र हल करने की विधि

सामान्य ज्ञान 


प्रश्न =1 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में ताजमहल किस वर्ष सम्मिलित किया गया था? 
उतर = 1983
प्रश्न =2 दो बार माउन्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थी ?
उतर =संतोष यादव 
प्रश्न =3 'सूत्र चूर्णी 'नामक चित्रित ग्रन्थ किस शैली का है ?
उतर=मेवाड़ शैली 
प्रशन =4 देश में खनिज उत्पादन की द्रष्टि से राजस्थान का स्थान है ?
उतर=दूसरा 
प्रशन=5 "नीति आयोग "भारत के सविधान के किस अनुछेद के तहत संगठित किया गया है ?
उतर=अनुछेद -280 
प्रश्न=6 मैक्यावली का जन्म किस सन में हुआ था?
उतर=1469ई 
प्रशन=7 प्रसिद्ध शतरंज खिलाडी टाइगर अनातोली कार्पोन का संबंथ किस देश से संबंधित है?
उतर=रूस 
प्रश्न=8 इंग्लैंड स्थित 'व्हाइट सिटी स्टेडियम 'किस खेल के लिए प्रसिद्ध है?
उतर=कुतों की दौड़ 
प्रश्न=9 प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी 'एडसन एरेंट्स डी नासिमेंटो 'का संबध किस देश है ?
उतर =ब्राजील 

सामान्य मैथ्स टिप्स 

 जोड़ के प्रश्नों को शीघ्र हल करने की विधि

द्रुत विधि (FAST METHOD) 
 जोड़ के प्रश्नों को और कम समय में हल करने के लिये हमें द्रुत विधि (FAST METHOD) का प्रयोग करना चाहिए| इसमें हम 
दो अंको को एक साथ जोड़ते है| बाये से दांये की ओर दो -दो अंको का युग्म बना लेते है | 
अर्थात्  8425+2412+3426+1245= ?


इसमें 1 हासिल है और 08 इकाई और दहाई अंको का योगफल है |
हासिल को अगले पदों में जोड़ लेते है |





अर्थात  अंको का योगफल 15508 हुआ|इस विधि दुवारा अधिक 
से अधिक अभ्यास करके हम सवालों को आसन कर सकते है |
आप इन्हें हल करे :-
(1) 8563+3154+1059= ?
(2) 8264+2735+1245 = ?

गुरुवार, 26 मई 2016

करे ras की तैयारी 

RAS 2016 – राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा


ras   की तैयारी के लिए फ्री ई -बुक  डाउनलोड करे
फ्री ई बुक डाउनलोड करे

मंगलवार, 17 मई 2016

विज्ञान का ज्ञान (GYAN KA VIGYAN)


विज्ञान का ज्ञान (GYAN KA VIGYAN)

  1. तम्बाकू की पत्तियों में निकोटिन नामक पदार्थ पाया जाता है।
  2. अनुवांशिकी के पिता ग्रेगर जॅान मेंडल को कहा जाता है।
  3. हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कार जीन DNA से संबंधित खोज के लिए मिला था।
  4. माइटोकांड्रिया ( Mitochondria ) को कोशिका का पावर हाउस कहते हैं।
  5. राइबोसोम ( Ribosome ) को प्रोटीन की फैक्ट्री कहा जाता है।
  6. मानव शरीर में गुणसूत्रो की संख्या 46 ( 23 जोड़ा ) होती है।
  7. चेचक का टीका की खोज एडवर्ड जैनर ने की थी।
  8. स्वस्थ मनुष्य के शरीर के रक्त का पी. एच. मान 7.4 होता है।विज्ञान के लिए चित्र परिणाम
  9. लाल रक्त कणिकांए RBC का निर्माण अस्थिमज्जा में होता है।
  10. हल्दी तथा आलू तना का भूमिगत रूपांतरण है
  11. कोशिका की खोज अंग्रेज वैज्ञानिक राबर्ट हुक ने की थी।
  12. नवजात बच्चों के शरीर में 300 हड्डियां होती है।
  13. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी को 'फीमर' कहते है ( जांघ की हड्डी )।
  14. मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी हड्डी 'स्टेप्स' है जो कान में होती है।
  15. मनुष्य की छाती में दोनों तरफ 12 -12 पसलियां होती है।
  16. RBC लाल रक्त कण की कब्रगाह यकृत और प्लीहा को कहा जाता है।
  17. रक्त का थक्का बनाने में विटामिन के k सहायक होता है।
  18. रक्त समूह ( Blood Group ) एवं आर एच तत्व ( RH Factor ) की खोज कार्ल लैंडस्टीनर ने की थी।
  19. AB रक्त समूह में एण्टीबॅाडी नहीं पाई जाती है, इसलिए यह सर्वग्रहता कहलाता है
  20. O रक्त समूह में एणटीजन नहीं होता है यह सर्वदाता कहलाता है।
  21. मनुष्य के हृदय का भार लगभग 300 ग्राम होता है।
  22. स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में 72 बार धड़कता है।
  23. स्वस्थ मनुष्य रक्त दाब 120/80 mmhg ( Systolic / diastolic ) होता है।
  24. यूरोक्रोम की उपस्थिति के कारण मूत्र का रंग हल्का पीला होता हैं।
  25. एलीसा प्रणाली ( ELISA Test ) से एड्स बीमारी के HIV वायरस का पता लगाया जाता है।
  26. टिटनेस से शरीर का तंत्रिका तंत्र प्रवाहित होता है।
  27. स्वस्थ मनुष्य के शरीर में रक्त का औसत  5 - 6 लीटर होता है।
  28. मनुष्य के रक्त का शुद्धिकरण किडनी में होता है।
  29. मानव शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि पिट्यूटरी मस्तिष्क में होती है।
  30. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत होती है।
  31. इन्सुलिन की खोज बैटिंग एवं वेस्ट ने की थी।
  32. वस्तु का प्रतिबिंब आँखों के रेटिना में बनता है।
  33. नेत्रदान में आँख के कार्निया को दान किया जाता है।
  34. सोयाबीन में सर्वाधिक प्रोटीन ( 42% ) पाया जाता है।
  35. जल में घुलनशील विटामिन B एवं C है।
  36. विटामिन सी C खट्टे फलों में पाया जाता है।
  37. विटामिन सी की रासायनिक नाम 'स्कर्वीक एसिड' है।
  38. जीव विज्ञान के जनक अरस्तू को कहा जाता है।
  39. जीव विज्ञान शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग लैमार्क एवं ट्रेविरेनस ने किया था।
  40. वनस्पति विज्ञान के जनक थियोफ्रस्ट्स को कहा जाता है।
  41. आधुनिक वर्गीकी ( Modern taxonomy ) के  पिता लीनियस को कहा जाता है।
  42. एडवर्ड जेनर ने चेचक के टीका की खोज की थी।
  43. आम का वनस्पतिक नाम मेनजीफेरा इंडिका है।
  44. कार्बन डाई आक्साइड गैस ग्रीन हाउस प्रभाव में सबसे ज्यादा योगदान करती है।
  45. त्वचा का कैंसर सूर्य की पराबैंगनी किरणों से होता है।
  46. रेबीज के टीके की खोज एलेक्जैंडर फलेमिंग ने की थी।
  47. विद्युत बल्ब के अंदर आर्गन गैस भरी होती है।
  48. नाइट्रस आक्साइड को हंसाने वाली गैस कहा जाता है। इसकी खोज प्रीस्टले ने की थी।
  49. सर्वप्रथम 'आर्वत सारणी ' का निर्माण रशियन वैज्ञानिक मेंडलीफ ने किया था।
  50. आधुनिक आर्वत सारणी के नियम मोसले द्वारा प्रतिपादित किया गया है।
  51. विद्युत धारा को ऐम्पियर में मापा जाता है।
  52. डायनेमो उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित किया जाता है।
  53. मोमबत्ती रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश एवं ऊष्मा ऊर्जा में रूपांतरित करती है।
  54. प्रकाश वर्ष दूरी मापने की इकाई है। दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई पारसेक है।
  55. साधारण नमक ( सोडियम क्लोराइड NaCL ) खाने एवं आचार के परिरक्षण में उपयोग होता है।
  56. हीरा एवं ग्रेफाइट कार्बन के अपरूप है।
  57. हीरा विद्युत का कुचालक होता है तथा ग्रेफाइट विद्युत का सुचालक होता है।
  58. एल. पी. जी. में ब्यूटेन एवं प्रोपेन का मिश्रण होता है।
  59. एल. पी. जी. की तेज गंध उसमें मिले सल्फर के यौगिक ( मिथाइल मरकॅाप्टेन ) से होती है।
  60. चाँदी एवं तांबा विद्युत की सर्वश्रेष्ठ सुचालक है।
  61. टाइटेनियम को रणनीतिक धातु कहा जाता है।
  62. सिल्वर आयोडाइड कृत्रिम वर्षा के लिए प्रयोग किया जाता है।
  63. मतदाताओं की अंगुलियों में निशान के लिए सिल्वर नाइट्रेट लगाया जाता है।
  64. तड़ित चालक का आविष्कार बेंजामिन फैकलिन ने किया था।
  65. शुष्क बर्फ़ ठोस कार्बन डाइआक्साइड होता है।
  66. प्लेटेनियम को सफेद स्वर्ण कहा जाता है।
  67. क्लोरीन गैस फूलों का रंग उड़ा देती है।

चूहा (MOUSE)


चूहा (MOUSE)

चूहा के लिए चित्र परिणाम

चाहता तो लेख का शीर्षक ''मैं और चूहा'' रख सकता था। पर मेरा अहंकार इस चूहे ने नीचे कर दिया। जो मैं नहीं कर सकता, वह मेरे घर का यह चूहा कर लेता है। जो इस देश का सामान्‍य आदमी नहीं कर पाता, वह इस चूहे ने मेरे साथ करके बता दिया।

इस घर में एक मोटा चूहा है। जब छोटे भाई की पत्‍नी थी, तब घर में खाना बनता था। इस बीच पारिवारिक दुर्घटनाओं-बहनोई की मृत्‍यु आदि के कारण हम लोग बाहर रहे।

इस चूहे ने अपना अधिकार मान लिया था कि मुझे खाने को इसी घर में मिलेगा। ऐसा अधिकार आदमी भी अभी तक नहीं मान पाया। चूहे ने मान लिया है।

लगभग पैंतालिस दिन घर बन्‍द रहा। मैं तब अकेला लौटा। घर खोला, तो देखा कि चूहे ने काफी क्रॉकरी फर्श पर गिराकर फोड़ डाली है। वह खाने की तलाश में भड़भड़ाता होगा। क्रॉकरी और डिब्‍बों में खाना तलाशता होगा। उसे खाना नहीं मिलता होगा, तो वह पड़ोस में कहीं कुछ खा लेता होगा और जीवित रहता होगा। पर घर उसने नहीं छोड़ा। उसने इसी घर को अपना घर मान लिया था।

जब मैं घर में घुसा, बिजली जलाई तो मैंने देखा कि वह खुशी से चहकता हुआ यहाँ से वहाँ दौड़ रहा है। वह शायद समझ गया कि अब इस घर में खाना बनेगा, डिब्‍बे खुलेंगे और उसकी खुराक उसे मिलेगी।

दिन-भर वह आनन्‍द से सारे घर में घूमता रहा। मैं देख रहा था। उसके उल्‍लास से मुझे अच्‍छा ही लगा।

पर घर में खाना बनना शुरू नहीं हुआ। मैं अकेला था। बहन के यहाँ जो पास में ही रहती है, दोपहर को भोजन कर लेता। रात को देर से खाता हूँ, तो बहन डब्‍बा भेज देती। खाकर मैं डब्‍बा बन्‍द करके रख देता। चूहाराम निराश हो रहे थे। सोचते होंगे यह कैसा घर है। आदमी आ गया है। रोशनी भी है। पर खाना नहीं बनता। खाना बनता तो कुछ बिखरे दाने या रोटी के टुकड़े उसे मिल जाते।

मुझे एक नया अनुभव हुआ। रात को चूहा बार-बार आता और सिर की तरफ मच्‍छरदानी पर चढ़कर कुलबुलाता। रात में कई बार मेरी नींद टूटती मैं उसे भगाता। पर थोड़ी देर बाद वह फिर आ जाता और सिर के पास हलचल करने लगता।

वह भूखा था। मगर उसे सिर और पाँव की समझ कैसे आई? वह मेरे पाँवों की तरफ गड़बड़ नहीं करता था। सीधे सिर की तरफ आता और हलचल करने लगता। एक दिन वह मच्‍छरदानी में घुस गया।

मैं बड़ा परेशान। क्‍या करूँ? इसे मारूँ और यह किसी अलमारी के नीचे मर गया, तो सड़ेगा और सारा घर दुर्गन्‍ध से भर जाएगा। फिर भारी अलमारी हटाकर इसे निकालना पड़ेगा।

चूहा दिन-भर भड़भड़ाता और रात को मुझे तंग करता। मुझे नींद आती, मगर चूहाराम मेरे सिर के पास भड़भड़ाने लगते।

आखिर एक दिन मुझे समझ में आया कि चूहे को खाना चाहिए। उसने इस घर को अपना घर मान लिया है। वह अपने अधिकारों के प्रति सचेत है। वह रात को मेरे सिरहाने आकर शायद यह कहता है - ''क्‍यों, बे, तू आ गया है। भर-पेट खा रहा है, मगर मैं भूखा मर रहा हूँ मैं इस घर का सदस्‍य हूँ। मेरा भी हक है। मैं तेरी नींद हराम कर दूँगा। तब मैंने उसकी माँग पूरी करने की तरकीब‍ निकाली।''

रात को मैंने भोजन का डब्‍बा खोला, तो पापड़ के कुछ टुकड़े यहाँ-वहाँ डाल दिए। चूहा कहीं से निकला और एक टुकड़ा उठाकर अलमारी के नीचे बैठकर खाने लगा। भोजन पूरा करने के बाद मैंने रोटी के कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरा दिए। सुबह देखा कि वह सब खा गया है।

एक‍ दिन बहन ने चावल के पापड़ भेजे। मैंने तीन-चार टुकड़े फर्श पर डाल दिए। चूहा आया, सूँघा और लौट गया। उसे चावल के पापड़ पसन्‍द नहीं। मैं चूहे की पसन्‍द से चमत्‍कृत रह गया। मैंने रोटी के कुछ टुकड़े डाल दिए। वह एक के बाद एक टुकड़ा लेकर जाने लगा।

अब यह रोजमर्रा का काम हो गया। मैं डब्‍बा खोला, तो चूहा निकलकर देखने लगता। मैं एक-दो टुकड़े डाल देता। वह उठाकर ले जाता। पर इतने से उसकी भूख शान्‍त नहीं होती थी। मैं भोजन करके रोटी के टुकड़े फर्श पर डाल देता। वह रात को उन्‍हें खा लेता और सो जाता।

इधर मैं भी चैन की नींद सोता। चूहा मेरे सिर के पास गड़बड़ नहीं करता।

फिर वह कहीं से अपने एक भाई को ले आया। कहा होगा, ''चल रे, मेरे साथ उस घर में। मैंने उस रोटीवाले को तंग करके, डरा के, खाना निकलवा लिया है। चल दोनों खाएँगे। उसका बाप हमें खाने को देगा। वरना हम उसकी नींद हराम कर देंगे। हमारा हक है।''

अब दोनों चूहाराम मजें में खा रहे हैं।

मगर मैं सोचता हूँ - आदमी क्‍या चूहे से भी बद्तर हो गया है? चूहा तो अपनी रोटी के हक के लिए मेरे सिर पर चढ़ जाता है, मेरी नींद हराम कर देता है।

इस देश का आदमी कब चूहे की तरह आचरण करेगा?

रविवार, 15 मई 2016

सरकारी नौकरी करे जल्द आवेदन (JOB SARKARI IN RAJASTHAN)

सरकारी नौकरी करे जल्द आवेदन (JOB SARKARI IN RAJASTHAN)

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य व अधीनस्थ सेवाएँ सयुक्त प्रतियोगी परीक्षा ,२०१६ के लिए कार्मिक विभाग द्वारा सूचित पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गई अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाये अधिक जानकारी के लिए 

रविवार, 8 मई 2016

माँ की ममता 


...बेटा! कहीं चोट तो नहीं लगी देश के सुदूर पश्चिम में स्थित अर्बुदांचल की एक जीवंत संस्कृति है, जहां विपुल मात्रा में कथा, बोध कथाएं, कहानियां, गीत, संगीत लोक में प्रचलित है। मां की ममता पर यहां लोक में एक कहानी प्रचलित है, जो अविरल प्रस्तुत किया जाता रहा है। कहते हैं एक बार एक युवक को एक लड़की पर दिल आ गया। प्रेम में वह ऐसा खोया कि वह सबकुछ भुला बैठा। लड़के के शादी का प्रस्ताव रखने पर लड़की ने जवाब दिया कि वह उससे विवाह करने को तैयार तो है, लेकिन वह अपनी सास के रूप में किसी को देखना नहीं चाहती। अत: वह अपनी मां का कत्ल कर उसका कलेजा निकाल लाए, तो वह उससे शादी करेगी। युवक पहले काफ़ी दुविधा में रहा, लेकिन फिर अपनी माशूका के लिए मां का कत्ल कर उसका कलेजा निकाल तेजी से प्रेमिका की ओर बढ़ा। तेजी में जाने की हड़बड़ी में उसे ठोकर लगी और वह गिर पड़ा। इस पर मां का कलेजा गिर पड़ा और कलेजे से आवाज़ आई, बेटा, कहीं चोट तो नहीं लगी...आ बेटा, पट्टी बांध दूं...।मां में छिपी है सृष्टि मां शब्द में संपूर्ण सृष्टि का बोध होता है। मां के शब्द में वह आत्मीयता एवं मिठास छिपी हुई होती है, जो अन्य किसी शब्दों में नहीं होती। इसका अनुभव भी एक मां ही कर सकती है। मां अपने आप में पूर्ण संस्कारवान, मनुष्यत्व व सरलता के गुणों का सागर है। मां जन्मदाता ही नहीं, बल्कि पालन-पोषण करने वाली भी है।मां है ममता का सागर मां तो ममता की सागर होती है। जब वह बच्चे को जन्म देकर बड़ा करती है तो उसे इस बात की खुशी होती है, उसके लाड़ले पुत्र-पुत्री से अब सुख मिल जाएगा। लेकिन मां की इस ममता को नहीं समझने वाले कुछ बच्चे यह भूल बैठते हैं कि इनके पालन-पोषण के दौरान इस मां ने कितनी कठिनाइयां झेली होगी।

शनिवार, 30 अप्रैल 2016

अजब कानुन की गजब जानकारी AJAB GAJB

अजब कानुन की गजब जानकारी 

1. अर्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते। अगर कुत्ते भौंके तो मालिक को जेल हो सकती है।

2. वाशिंगटन के बेलिंगघम में किसी महिला द्वारा नाचते समय तीन कदम पीछे लेना गैर कानूनी है।

3. इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं।

4. सिंगापुर में Chewing gum चबाना बैन है।

5. क्या आपको पता है कि उथाह में हर किसी को कजिन से शादी कर लेने की आजादी है लेकिन 65 साल की उम्र के बाद। माना जाता है कि उस उम्र में आपका फैसला गलत तो नहीं होगा।

6. क्या आपको पता है कि अगर स्पेन में स्लिपर पहन कार वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

7. सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।

8. टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।

9. Birmingham, Alabama के चर्च में रात को कोई “सेक्स” नहीं कर सकता।

10. वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना गैरकानूनी है।

11. मिशिगन में कोई भी व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के सामने शपथ नहीं ले सकता है।

12. Bolivia में शादी शुदा औरतों को एक ग्लास से ज़्यादा वाइन पीने की इजाज़त नहीं दी जाती।

13. मिस्र में एक अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर कोई पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखता है और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है तो उस हत्या को उतना बड़ा अपराध नहीं माना जाता।

14. कोलंबिया में दुल्हन की माँ के सामने “सुहागरात” मनाई जाती है।

15. माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर लड़की को अगवा करने उससे शादी कर लेता है तो उसका अपराध खारिज हो जाता है। हलांकि कि इस तरह की शादी में शर्त ये होती है कि 5 साल से पहले तलाक नहीं ली जा सकती है।

16. कंसास में नंगे हाथों किसी मछली को पकड़ना मना है।

17. दक्षिण कैरोलीना में रविवार के दिन अदालत भवन के बाहर महिलाओं को मारना गैरकानूनी नहीं है।

18. फ्लोरिडा में गुरुवार के दिन 6 बजे के बाद सार्वजनिक जगहों पर पादना गैरकानूनी है।

19. वाशिंगटन में रविवार को रजाई गद्दे नहीं खरीदे जा सकते हैं।

20. अमेरिकी प्रांत मिसूरी में लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरुरी है।

21. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि “मैं एक एक्टर हूं”, तो ये गैरकानूनी है।

22. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

23. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

24. कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां महिलाएं किसी खेल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकतीं। खासकर तैराकी की तो सख्‍त मनाही है।

25. सन सल्वाडोर में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने वाले शख्स को आग से झुलसाकर मारने का प्रावधान है।

26. नॉर्थ कैरोलीना मरे लोगों के सामने कसम लेना गैरकानूनी कृत्य है।

27. थाईलैंड में बगैर “अंडरवियर” पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

28. जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

29. फ्लोरिडा में रविवार के दिन अविवाहित महिलाओं का पैराशूट पर उड़ना गैरकानूनी है। इसके लिए उन्हें जेल भी हो सकती है।

30. अमेरिकी प्रांत लुइसियाना में शाम ढलने के बाद छिपकली पकड़ना गैरकानूनी है।

31. मियामी में किसी जानवर की नकल करना कानूनन अपराध है।

32. जॉर्जिया के अटलांटा में जिराफ को टेलीफोन या बिजली के खंभे में बांधना कानूनन जुर्म माना जाता है।

33. वर्जिनिया में बिना जूते पहने कार चलाना अपराध माना जाता है।

34. कुछ देशों में महिलाएं फैशन मैगजीन नहीं पढ़ सकती हैं।

35. कई देश तो ऐसे है जहाँ महिला बार्बी डाॅल भी नही खरीद सकती।

36. पेन्सिलवेनिया में पुरुष अपनी पत्नी की लिखित सहमति के बगैर “एल्कोहल” नहीं खरीद सकते हैं।

37. यमन में महिलाओं की गवाही आधी मानी जाती है जब तक उन्हें किसी पुरुष का समर्थन न हो। उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता।

38. वीडियो गेम खेलना यूनान में अपराध है। 2002 में सरकार ने गैम्बलिंग, इलेक्ट्रॉनिक गेमिंग मशीनों पर प्रतिबंध लगा दिया। वहां इंसान द्वारा बनाई गई मनोरंजन की इलेक्ट्रॉनिक चीजें नापसंद की जाती हैं।

39. टेक्सॉस में किसी दूसरे व्यक्ति की गाय का दूध निकालना गैरकानूनी है।

40. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016

भूगोल (Geography) 2

भूगोल (Geography)

सूर्य से संबधित विशिष्ट तथ्य 

प्रथ्वी से न्यूनतम दुरी - 14,95,98,900 किमी
प्रथ्वी से अधिकतम दुरी - 15.21 करोड़ किमी
प्रथ्वी से माध्य दुरी - 14.98 करोड़ किमी
सूर्य का व्यास - 13,91,980 किमी
आयतन - प्रथ्वी से 13 लाख गुना
द्रव्यमान - प्रथ्वी से 3,32,000 लाख गुना
तलीय गुरुत्व - प्रथ्वी से 28 गुना
केन्द्रीय घनत्व - 100 ग्राम प्रति धन सेमी
फोटोस्फेयर ताप - 5,760 डिग्री सेल्सियस
केंद्र का ताप - 1,50,00,000 सेल्सियस
सूर्य धब्बों का ताप - 40,000 जुल प्रति सेकेण्ड
ऊर्जा उत्सर्जन - 1026 जुल /सेकण्ड
केन्द्रीय दबाव - 100,00,00,000 एटमोस्फेयर
घूर्णन गति - 25.38(भूमध्य रेखा पर )
33 दिन (धुर्वो पर )
रासायनिक संघटन - हाइड्रोजन 71 %,हीलियम 26.5%,अन्य 2.5%
सूर्य से प्रथ्वी तक प्रकाशपहुचने   - 8 मिनट 16.6 सेकेण्ड
 सूर्य के प्रकाश जी चाल - 3*108 मी/सेकंड
सूर्य के प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की दुरी -9.45*1015 किमी
 

राजस्थान सामान्य ज्ञान (RAJASTHAN G.K.)

राजस्थान सामान्य ज्ञान
(RAJASTHAN G.K.) 

प्रमुख राजस्थानी आभूषण (RAJASTHAN IMPORTANT )

शरीर के अंग                                                                                      आभूषण 
सिर व मस्तक - बोरला.शीशफूल,रखडी,टिकड़ा,फिणी,सांकली,तावित,मेमद,दामनी|
नाक - नथ,लौगं,कांटा,चूनी,चोप,बारी,लुंग |
कान - झुमका,बाली,सुरलिया,कर्णफूल,अगोट्या ,झेला ,जमेला,मुरकी,माकंडी,टोटी |
गला व छाती - हालरो ,हांसली ,चन्द्र्माला,कंठमाला,हाकर,चम्पाकली,कंठी,पंचलड़ी,मटरमाला,मोहनमाला,जालरो ,चन्दनहार,निबोरी,थमडिया,जुगावली,चोकी,कंठसर
बाजू व हाथ - बाजूबंद,फुंदना,अणत ,मौखडी ,चुडा,कड़ा,वटटा,तकमा,पूंचिया,कंगन ,गोखरू,
अंगुली - बिंटी,अंगूठी,छल्ला,दामणा,अरसी,हथपान
कमर - कन्दोरा,करघनी,तगड़ी,कणकती,
पैर - कड़ा,पायजेब,लंगर,नुपुर,झांझर,नेवरी,लच्छा,टोडा,टांका,आंवला
पैर की अंगुली - बिछिया,गोर,फोलरी,लछ्ने
दांत - रखन  

राजस्थान में शासन (Rajasthan me shasan)

राजस्थान में शासन (Rajasthan me shasan)

राजस्थान महत्वपूर्ण प्रशासनिक तथ्य (rajasthan important sarkari tthay)

संभाग ===7
जिले ===33
उपखड ===244
जिलापरिषद ===33
नगर निकाय (दिसंबर ,09 के अंत में )===182
तहसील ===275
नगर (2011 के )===297
पंचायत समितिया (दिसंबर ,2009 के अनुसार)===249
ग्राम पंचायत (31 मार्च 2010 )===9177
कुल गांव (2011 ke )===39753
विधानसभा सदस्य ===200
लोकसभा सदस्य ===25
सबसे बड़ा व सबसे छोटा संभाग क्रमशः (क्षेत्रफल )===जोधपुर ,भरतपुर
सर्वाधिक तहसीलों वाला जिला ===जयपुर (13 )
सर्वाधिक गांवो वाला जिला ===श्री गंगानगर (3014)
सबसे कम गांव वाला जिला ===सिरोही (462 )
राज्यसभा सदस्य ===10